नई दिल्ली: माइक्रोमैक्स ने अपनी कैनवस सीरीज में एक और शानदार स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. माइक्रोमैक्स ने अपने इस नए स्मार्टफोन को कैनवस पेप (Canvas Pep) नाम दिया है और इसकी कीमत 5,999 रुपए रखी है. कंपनी के मुताबिक इस नए स्मार्टफोन को ऑनलाइन और बाजार में उपलब्ध स्टोर दोनों ही जगह से खरीदा जा सकता है. हालांकि कैनवस पेप अभी कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड नहीं हुआ है.
जानें कैनवस पेप के खास फीचर्स
- माइक्रोमैक्स का यह नया स्मार्टफोन 4.4.2 किटकैट एंड्रॉएड पर चलता है. इसे 5.0 लॉलीपॉप एंड्रॉएड से अपडेट किया जा सकता है.
- फोन में 480x854 पिक्सल वाली 4.5 इंच स्क्रीन दी गई है.
- इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है.
- फोन में एक जीबी की रैम दी गई है.
- माइक्रोमैक्स ने फोन की इंरनल मेमोरी का खलुासा अभी तक नहीं किया है, उम्मीद है कि जल्दी ही लोगों को पता चल जाएगा कि कंपनी ने इस फोन में कितनी मेमोरी दी है.
- माइक्रो एसडी कार्ड के सपोर्ट से फोन की मेमोरी को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
- इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा और 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
अगर बात की जाए फोन में मौजूद कनेक्टिविटी फीचर्स की तो कैनवस पेप स्मार्टफोन में 3G, GPRS/ EDGE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ जैसे सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं.
फोन में 1700mAh की बैटरी दी गई है, जिसके 210 घंटे तक स्टैंडबाई होने की बात कही गई है. फिलहाल यह फोन सफेद और नीले रंग में मिलेगा.


No comments:
Post a Comment