Tuesday, 24 February 2015

ट्राई ने घटाया इंटरकनेक्ट चार्ज, सस्ती होंगी कॉल दरें.....

नई दिल्ली: दूरसंचार नियामक ट्राई ने सोमवार को इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (आईयूसी) में कटौती करने की घोषणा की. ट्राई ने मोबाइल फोन से की जाने वाली कॉल पर आईयूसी 20 पैसे से घटाकर 14 पैसे कर दिया है, इसके साथ ही ट्राई ने लैंडलाइन फोन से कॉल करने पर लगने वाला आईयूसी को पूरी तपह खत्म कर दिया है.

ट्राई की इस घोषणा के बाद मोबाइल फोन और लैंड लाइन से की जाने वाली कॉल दरें पहले के मुकाबले हो जाएंगी.  ट्राई ने नए आईयूसी नियमों की घोषणा करते हुए कहा, 'वायरलाइन नेटवर्क के इस्तेमाल और उसमें निवेश को बढ़ावा देने की खातिर प्राधिकरण ने वायरलाइन से वायरलेस कॉल के लिए एफटीसी (फिक्स्ड टर्मिनेशन) और एमटीसी (मोबाइल टर्मिनेशन चार्ज) को शून्य करने का फैसला किया है. इससे वायरलाइन देश में हाई-स्पीड इंटरनेट देने का प्रभावी जरिया बन सकती हैं.'


ट्राई के इस कदम से के इस कदम से वीडियोकॉन, एमटीएस, यूनिनॉर व रिलायंस जियो को मदद मिलेगी. दरअसल इन सभी कंपनियों का नेटवर्क ग्राहकों की संख्या के लिहाज से काफी कम है, उनके नेटवर्क पर कम इनकमिंग कॉल होती है, लेकिन पुराने ऑपरेटरों के नेटवर्क पर आउटगोइंग कॉल बहुत अधिक होती हैं.

इसके साथ ही ट्राई ने इंटरनेसनल टर्मिनेशन शुल्क को भी मौजूदा 40 पैसे से बढ़ाकर 53 पैसे कर दिया, जिससे आर्थिक तंगी झेल रहे लॉन्ग डिस्टेंस ऑपरेटरों को मदद मिलेगी. नए ऑपरेटरों ने ट्राई के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा, 'इससे उन्हें वित्तीय संकट से बाहर निकलने में मदद मिलेगी और शुल्क दरें घटाकर ग्राहकों का आधार बढ़ाना आसान हो जाएगा.'

क्या है इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (आईयूसी)

किसी दूरसंचार कंपनी के ग्राहक अगर किसी अन्य दूरसंचार कंपनी के नेटवर्क पर कॉल करते हैं तो पहली दूरसंचार कंपनी को आईयूसी देना पड़ता है. दिसंबर 2014 तक  देश में करीब 94.3 करोड़ मोबाइल यूजर थे, जबकि लैंडलाइन यूजरों की संख्या 2.7 करोड़ थी.

No comments:

Post a Comment